झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल द्वारा अपनी विभीन्न मांगो के संदर्भ में मंडल रेल प्रबन्धक को संबोधित ज्ञापन पत्र कार्यालय में सौंपा गया।जिसमें
ग्रेड पे 5400 से संबंधित आदेश पत्र जारी करने के लिए धन्यबाद ज्ञापित करते हुए मंडल के सभी स्टेशन मास्टर्स के लिए उक्त आदेश के अनुपालनार्थ एक ही आदेश पत्र में सभी स्टेशन मास्टर्स को एम ए सी पी के निर्धारित नियमानुसार वित्तीय उन्ननन का लाभ प्रदान किया जाए।
2-मंडल में स्टेशन मास्टर्स को कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के तहत ग्रेड पे 4200 और 4600 में पदों का अनुपातिक वितरण करके निम्न ग्रेड पे से उच्च ग्रेड पे में समायोजन का कार्य किया जाए।
3-झांसी मंडल में सभी स्टेशनों पर कोविड 19 से समस्त स्टेशन मास्टर्स एवं परिचालन स्टाफ को सुरक्षा हेतु व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
4:-झांसी मंडल के अति व्यस्ततम स्टेशनों पर एक शिफ्ट में अतिरिक्त स्टेशन मास्टर्स को तैनात किया जाए आगासौद ,पारीछा ,बाँदा ,ललितपुर ,भीमसेन ,उरई जैसे स्टेशन जहां पर स्टेशन मास्टर्स तो आदिक संख्या में नियुक्त है किंतु उनसे नियम विरुद्ध कार्य कहीं अन्यत्र कराया जा रहा है जिससे वहां कार्यरत स्टेशन मास्टर्स पर कार्य का अतिरिक्त दवाब रहता है ।
5 :- हाल ही में मंडल के उरई स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल में भोजन वितरण के दौरान यात्रियों की संरक्षा प्रभावित करते हुए नियम विरुद्ध भोजन वितरण करने से मना करने पर ,आर पी एफ स्टाफ द्वारा स्टेशन प्रवन्धक उरई से दुर्व्यबहार एवम अभद्रता की गई जिसके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई जिससे स्टेशन मास्टर्स संवर्ग में रोष व्याप्त है ।अतः उक्त प्रकरण में संबंधित के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही की जाए।
6:- ओरछा मटोन्ध खंड में अमानवीय ई आई रोस्टर को समाप्त करने हेतु मुख्यालय प्रयागराज में लंबित फ़ाइल के लिए पुनर्स्मरण पत्र लिख कर शीघ्र निपटारा किया जाए।
यह जानकारी अजय दुबे मंडल सचिव झांसी एस्मा ने दी है।