झांसी। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश नायक ने बताया कि मंंच की कार्यकारिणी भंग होने की खबर निराधार है। कार्यकरिणी को भंग करने का अधिकार हिन्दू जागरण मंच के संविधान के अनुसार विभाग मंत्री, महामंत्री या अध्यक्ष को प्राप्त नही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिन्दू जागरण मंच की जिला समिति में वह स्वयं जिलाध्यक्ष, अंचल अडजरिया महामंत्री और किशोर तिवारी महानगर अध्यक्ष हैं। समिति के सदस्य विनोद अवस्थी द्वारा कुछ दिन पूर्व अपने आपको महामंत्री बताकर कार्यकारिणी को भंग करने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी। जो पूरी तरह से निराधार है। राजेश नायक ने बताया कि संगठन में अभी ऐसा कोई भी फेरबदल या कार्यकारिणी को भंग नहीं किया गया है। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा विनोद अवस्थी को कानूनी नोटिस भेजा गया है और जिला समिति पूर्व की भांति वर्तमान में भी कार्यरत है।