हिन्दू सम्मेलन समिति, सदर बस्ती द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन में संयुक्त परिवार, गौ सेवा व पर्यावरण संरक्षण हेतु सम्मानित
झांसी। संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन महावीर भवन, सदर बाजार में हिन्दू सम्मेलन समिति, सदर बस्ती के तत्वावधान में राजेन्द्र कुमार जैन “बड़जात्या” की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें संयुक्त परिवार , गौ सेवा व पर्यावरण संरक्षण हेतु चयनितों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात भारत माता की आरती की गई।
तत्पश्चात सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, सदर बाजार एवं मांटेसरी स्कूल, सदर बाजार की बहनों द्वारा वन्देमातरम् गीत, रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत माता पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहना कर अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हिन्दू सम्मेलनों की महत्ती आवश्यकता है। कार्यक्रम में सदर बाजार में संयुक्त परिवार की परिकल्पना को साकार करने वाले सुशील जैन, गौ-पालक गणेश दत्त जोशी एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए बृहद वृक्षारोपण हेतु अशोक अग्रवाल काका को अंग वस्त्र, माला एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया।
डा० अर्चना अवस्थी ने कुटुम्ब प्रबोधन पर सम्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा और धर्म को समानान्तर रखते हुए हमें समाज को आगे ले जाना है। आलोक श्रीवास्तव जी सह बौद्धिक प्रमुख छावनी नगर ने कहा कि भारत एक सूत्र में बंधा है, विभिन्न भाषाओं एवं धर्मों के बाबजूद भारत और भारतीयों में समरसता है।
मुख्य वक्ता धर्मेन्द्र जी ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि पिछले 1000 वर्षों के कालखंड में किस – किस तरह से हिन्दू समाज को प्रताड़ित करने का कुत्सित प्रयास किया गया, परंतु आजादी के पूर्व सरसंघचालक डा० हेडगेवार जी ने भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और स्वयंसेवकों के रुप में वट वृक्ष तैयार किया।
कार्यक्रम का संचालन डा० प्रदीप श्रीवास्तव ने एवं आभार डा० कृष्ण मोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश शरण अग्रवाल, सुरेन्द्र खण्डेलवाल, रमाकांत त्रिपाठी एड०, योगेन्द्र शरण अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, भरत दुबे, रमेश शरण अग्रवाल,राजपाल अरोरा, जगदीश नारायण अग्रवाल, रवि पांडे, प्रदीप शरण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, राजेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कमल निगम एड०, गायत्री अग्रवाल, साधना अग्रवाल, अनुराग विश्वकू, महेन्द्र यादव, प्रमोद अग्रवाल, नवीन जी अग्रवाल, अरुण शर्मा, मुन्ना साहू, पी० एन० गुप्ता, शशि अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।














