झांसी। जिला मुख्यालय में नगर निगम परिसर में पुलिस से बचने हेतु भाग रहे कार चालक की नगर निगम की तीसरी मंजिल पर स्थित लिफ्ट में गिरने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा परिसर में जुुआ खेल रहे चार युवकों को दबोच लिया।

बुधवार को रात ग्यारह बजे पुलिस ने नगर निगम परिसर में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगो को पकड़ लिया, किंतु कार चालक गुड्डन निवासी सिविल लाइंस बचने हेतु भागता हुआ नगर निगम की छत पर तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। वहांं अंंधेरे में लिफ्ट के गिर गया। इसकी जानकारी कयी घंटे बाद हुई। पुलिस ने लिफ्ट के गड्ढे में पड़े युवक को उठा कर उपचार हेतु भेज दिया, किंतु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का  नगर निगम से कोई वास्ता नहीं बताया जा रहा।

पुलिस का कहना है कि मृतक की मोपेड में डीजल की कट्टिया मिलीं है। पुलिस इस मामले को डीजल चोरी से जोड़ कर देख रही है। चर्चा है कि भागते हुए नगर निगम की लिफ्ट में गिरकर मरा वह नगर निगम में चल रहे वाहन डीजल घोटाले का सूत्र था वह चोरी का डीजल लेने अक्सर जाता था। गत रात्रि वह अपनी हीरो पुक से एक प्लास्टिक कि कट्टिया लेकर डीजल लेने गया था। उसकी गाड़ी में टंगी कट्टी में करीब दस लीटर डीजल बरामद हुआ जैसे ही वह डीजल लेकर जाने को हुआ तभी पुलिस जुआरियों को पकड़ने पहुंची। मृतक युवक ने सोचा चोरी का डीजल खरीदने के आरोप में पुलिस उसे पकड़ने आई है इस पर वह अपनी गाड़ी छोड़ कर भागा और नगर निगम की छत पर चढ़कर गिर गया। फिलहाल पुलिस मामले की सत्यता जानने के लिए जांच कर रही है।