ओरछा(मप्र)। बुंदेलखंड के जिला झांसी के सीमावर्ती मप्र के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम घटवाहा में महिला ने अपने 5 साल की बेटी और 2 साल के बेटे सहित कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार को ही ससुराल से मायके आयी थी महिला। लाशों को कुएं से निकाला गया बाहर। महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका।
मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के ओरछा थानान्तर्गत ग्राम घटवाहा मेें रहने वाली 40 वर्षीय अनीता की शादी उरदौरा गांव में हुई थी। विगत दिवस अनीता दो वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के साथ अपनी ससुराल से मायके आई थी। मायके में आज अनीता ने अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा। इसकी जानकारी होते ही मायके वालों में हड़कम्प गया। सूचना मिलते ओर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से जब तक तीनों को बाहर निकालती उनकी मौत हो गई। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटनाक्रम को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।