झांसी। कुलपति के आदेशानुसार बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सों की Offline (परंपरागत) कक्षायें 02 नवंबर से विविध के परीक्षा भवन में प्रारम्भ हो रही हैं। जिनका विवरण कक्षानुसार निम्नवत है।
कक्षा कक्ष सं – बी.कॉम (आनर्स) ग्रुप A 101, बी.कॉम (आनर्स) ग्रुप B 102, बी.एससी.(गणित) ग्रुप A 103,
बी.एससी.(गणित) ग्रुप B 104, बी.एससी.(गणित) ग्रुप C 105, बी.एससी.(जीवविज्ञान) 106, बी .बी .ए .(आनर्स) 107, बी ए (आनर्स) ग्रुप A. 201, बी ए (आनर्स) ग्रुप B. 202, कामन रूम केवल बी. ए. छात्र/छात्राओं के लिए। 203 ।

सभी छात्रों से अपील की गई है कि कोविड 19 से संबंधित सभी नियमों का पालन करेंगे। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सेनेटाइजर की छोटी बोतल अपने पास रखना अनिवार्य होगा। जिससे समय समय पर अपने हाथों को साफ करते रहें। पानी की बोतल अपने साथ अनिवार्य रूप से लाना सुनिश्चित करें। शारीरिक दूरी एक दूसरे से नियमानुसार बनाये रखना आवश्यक होगा। सभी छात्रों को कक्षाएँ समाप्त होते ही परीक्षा भवन व विश्वविद्यालय परिसर को छोड़ना अनिवार्य होगा। यह जानकारी अनिल बोहरे कुलपति के निजी सचिव ने दी है।