झांसी। झांसी रेल मंडल द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित के मार्ग दर्शन में मार्च माह 2021 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है I पिछले वर्ष के मार्च माह 2020 लदान किये गए 7566 वैगनों की तुलना में इस वर्ष 12057 वैगनों में लदान करते हुए 59.36 प्रतिशत की वृद्धि, माल लदान वजन में पिछले वर्ष लदान किये गए 340586 टन माल के स्थान पर इस वर्ष 673692 टन माल लदान करते हुए 72.48 प्रतिशत की वृद्धि एवं माल भाड़े में पिछले वर्ष के 39.5 करोड़ के स्थान पर 60.7 करोड़ रेल राजस्व अर्जित कर अभूतपूर्व 53.61% की वृद्धि दर्ज की है I

वित्तीय वर्ष 2016-17 में अर्जित राजस्व रु. 288.6 करोड़ से प्रति वर्ष बढ़त बनाते हुए मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में रु.687 करोड़ का राजस्व अर्जित करते हुए लगभग 2.5 गुना वृद्धि दर्ज करायी है I
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आय प्राप्ति में झांसी मंडल द्वारा वित्त वर्ष 2020-2021 में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण वित्त वर्ष में वैगनो की संख्या में 4.22% वृद्धि, माल लदान बजन में 7.01% वृद्धि एवं माल भाड़े से प्राप्त आय में 10.98% की वृद्धि दर्ज की है I