झांसी। तेेेजी से फैैैैलते कोरोना महामारी के चलते मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशानिर्देशन में झाँसी मंडल समय-पालन, साफ़-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटेशन, आदि व्यवस्थाओं को प्राथमिकता व सतर्कता से पूर्ण करते हुए यात्रा करा रहा है I इसी श्रृंखला में मंडल द्वारा झांसी स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, उरई, बांदा, ललितपुर, महोबा सभी स्टेशन को निरंतर सैनीटाइज किया जा रहा है I स्टेशन परिसर के साथ बुकिंग, आरक्षण, पूछताछ, पार्सल आदि सभी कार्यालयों को भी निरंतर सैनीटाइज किया जा रहा है I यात्रियों की गहनता से जांच उपरान्त ही उन्हें स्टेशन पर प्रवेश करने दिया जा रहा है। मंडल के सभी स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों की भी जांच निरंतर की जा रही है I झाँसी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री शेड को सैनीटाइज किया जा रहा है। इधर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग आदि माध्यमों से निरंतर स्वास्थ्य जाँच आदि कर रवाना किया जाता है।रेलकर्मियों, कोरोना योद्धाओं (जिनकी उम्र 45 वर्ष या उससे ज्यादा है) को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है तथा वैक्सीनेशन हेतु शाखाधिकारियों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है I

गौरतलब है कि राष्ट्र अत्यधिक गम्भीर और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। वर्तमान कोविड संकट अत्यधिक व्यापक, भयावह और विस्तृत है I झांसी मंडल नियमित कार्यकलापों के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों, नई चुनौतियों और बाधाओं का सामना कर रहा है। हालांकि, मंडल के 15 हजार से अधिक रेलवे कोरोना योद्धाओं के अथक और समर्पित प्रयासों के साथ मंडल ने वर्तमान परीस्थितियों के लिए खुद को परिवर्तित किया और अपनी पहचान के अनुरूप ही गतिशीलता बनाए रखते हुए तत्परता के साथ राष्ट्र सेवा में निरंतर प्रयत्नशील हैं।