झांसी। निहारिका दुबे पुत्री राजेंद्र दुबे निवासी मसीहा गंज सीपरी बाजार ने एस एस पी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका विवाह 20 फरवरी 20 को अतुल चौबे निवासी नंदनपुरा बबीना के साथ हुआ था। विवाह में ससुराल वालों को लगभग 30 लाख रुपए का दान दहेज दिया गया था। इससे ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे और विवाह के चार माह बाद ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। इस मांग को पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। 10 सितंबर 20 को ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न किया और घर से चले जाने को दबाव बनाया। इतना ही नहीं पति अतुल ने उसके घर जाकर सूटकेस चोरी कर ले गया। सूटकेस में रुपए व आभूषण एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र रखें हुए थे। पीड़िता ने एस एस पी से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने व उसकी जिंदगी भर की पूंजी शैक्षणिक प्रमाण पत्र दिलवाने की गुहार लगाई है।