झांसी। झांसी की नेत्री व समाज में महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत रहीं स्वः श्रीमति प्रियंका सोनी हमारे बीच नहीं रहीं। जिनको श्रद्धांजलि देते हुए स्यंव प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त किया और एक खत के माध्यम से दुखी परिवार को धैय बंधाया है।
कुछ लोगों का व्यक्तित्व ऐसा होता है कि उनके जाने के बाद हमेशा वह दिलों में रह जाते हैं। और अपने कार्यो की छाप हमेशा के लिए छोड़ जाते हैं रह जाती हैं तो सिर्फ उनकी अच्छाईयां। जिसको लेकर हम उन्हे याद करते हैं। बीते दिनों जब कोरोना की दूसरी लहर आयी तो पता नहीं कितने अच्छे लोगों को भी अपने साथ दूसरी दुनियां में बहा ले गई। झांसी में रहने वाली महिला नेत्री प्रियंका सोनी भी कोरोना पाॅजिटिव हुईं थी जिसके चलते उनका निधन हो गया था। इस दुखद घटना से राजनितिक लोगों के मन में बड़ा आघात पहुंचा था। वहीं समाजसेवा के साथ अपने परिवार को संभालने वाले परिजनों के लिए भी इससे दुखद छण कोई नहीं था। जब यह खबर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हुई तो उन्हो खत लिखकर दुख प्रकट किया है। जिसमें उन्होने लिखा है कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगें। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में उन्होने दुखी परिवार के लिए दुख सहने के धैर्य लिए ईश्वर से कामना की है।