– साइबर क्राइम पुलिस को मिली सफलता
झांसी। परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाना झांसी पुलिस टीम द्वारा अगस्त 2021 में आवेदकों/पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों से सम्बंधित धनराशि पर त्वरित कार्यवाही करते हुये लगभग 6 लाख की वापसी कर आवेदकों को दिलायी। उम्मीद के विपरीत धनराशि के वापस मिल जाने पर पीड़ितों ने राहत महसूस की।
साइबर अपराधों के सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर उ0प्र0 लखनऊ रामकुमार के निर्देशानुसार गठित साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये जांच एवं विवेचना के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी जोगेन्द्र कुमार के मार्ग दर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरी मीना के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम पुलिस थाना झांसी परिक्षेत्र झांसी विवेक त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाने पर प्राप्त शिकायतों में एवं थाना पर पंजीकृत अभियोगों में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक परिक्षेत्रीय साइबर थाना शिवशंकर सिंह मय टीम ने अगस्त माह में पांच लाख नब्बे हजार रूपये जो साइबर ठगों द्वारा अपने खाते में स्थानान्तरित कर लिये गये थे पीड़ितों के खातों में वापस कराये। जिनमें से आवेदक राजकुमार वर्मा नि0 ग्वालियर रोड झांसी के 3,00,000 रूपये वापस, सुश्री डॉ0 नीति शास्त्री नि0 सीपरी बाजार झांसी के 99,999/- रूपये वापस, अशोक कुमार निवासी गोविन्द नगर हंसारी झांसी के 72,000 रूपये वापस, रमेश चन्द्र गुप्ता नि0 जानकी पुरम कॉलोनी थाना नवाबाद झांसी के 1,00,000 रूपये वापस कराये।
इसके अलावा साइबर थाने पर अब तक पंजीकृत अभियोगों में से 11 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 17 शातिर साइबर अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है, शेष अभियोगों की विवेचना प्रचलित है जिनका बहुत जल्दी खुलासा किया जावेगा। इसके अलावा पूर्व में विभिन्न शिकायतों में करीब 40 लाख रूपये पीड़ितों के वापस कराये जा चुके हैं तथा विभिन्न अभियोगों में कुल 42 लाख रूपये से अधिक खातों में फ्रीज है जिनकी वापसी का प्रयास न्यायालय के माध्यम से कराया जा रहा है।
नोट – साइबर अपराध होने पर तुरन्त 155260 पर कॉल करें।
E-mail- [email protected] Whatsapp mobile number-7839876648,9454409751
अनावरण करने वाली पुलिस टीम– प्रभारी निरीक्षक श्री शिवशंकर सिंह परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाना झांसी,उप निरीक्षक श्री राहुल सिंह, क0ऑ0 अबुल हसन ,का0 सचिन तिवारी,का0 नरेश कुमार, का0 मोहम्मद इमरान,का0 आशुतोष, का0 शरद कुमार,का0 अनिल कुमार ,का0 रोहित चौरसिया, का0 अमन कटियार,मय समस्त परिक्षेत्रीय साइबर थाना पुलिस टीम ।













