2000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट
झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी को सिमरावारी पहाड़िया, आरा मशीन, भेल कॉलोनी, काली पहाड़ी खैलार, ग्राम बैदौरा, ग्राम मुरारी व डेरा कनेरा, पनारी, कनकने, सकरार, झबरा, राजापुर में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 915 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 2000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 09 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, सुरेश चौहान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झांसी व थाना पुलिस बबीना, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी, हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी, सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।
चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।













