यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

0
4

झांसी मंडल के 143 एसी कोचों व पावर कारों में उन्नत फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) तथा फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) स्थापित

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध  कुमार के मार्ग दर्शन में यात्री सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झांसी मंडल ने अपनी ट्रेनों के 143  एसी कोचों एवं पावर कारों में उन्नत फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) तथा फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) स्थापित किए हैं।

गौरतलब है कि झांसी रेल मंडल कई प्रमुख रेकों का प्राथमिक रखरखाव करता है, ने सभी एसी कोचों— जिनमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी तथा एसी चेयरकार शामिल हैं— में FSDS प्रणाली स्थापित की है। वहीं पावर कार (जनरेटरवैन), जिनमें इंजन और ईंधन प्रणाली होती है, को विशेष रूप से फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) से सुसज्जित किया गया है।

फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) यात्री कोचों में लगाया गया। यह सिस्टम 24×7 एक “इंटेलिजेंट सुरक्षा कवच” की तरह कार्य करता है। एस्पिरेशन तकनीक के माध्यम से यह  प्रणाली कोच के विभिन्न हिस्सों— जैसे यात्री डिब्बों, शौचालयों और विद्युत कैबिनेट— से छिपी पाइप लाइन के जरिए लगातार हवा के नमूने लेती रहती है। यह अत्यंत सूक्ष्म धुएँ के कणों का भी प्रारंभिक स्तर पर पता लगा सकती है, कई बार आग की लपटें दिखाई देने से पहले ही।

गंभीर खतरे की स्थिति में यह प्रणाली अलार्म सक्रिय करने के साथ-साथ ट्रेन के ब्रेक स्वतः लागू कर सकती है, जिससे समय पर कार्रवाई और सुरक्षित निकासी संभव हो सके।

फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS)
पावर कारों में लगाया गया, यह सिस्टम केवल आग का पता ही नहीं लगाता, बल्कि उसे तुरंत नियंत्रित भी करता है। यदि इंजन क्षेत्र में आग का संकेत मिलता है, तो यह उच्च-दाब (हाई-प्रेशर) जलफुहार (वॉटरमिस्ट) तुरंत छोड़ता है, जिससे आग को उसके स्रोत पर ही नियंत्रित और बुझाया जा सके। इससे आग अन्य कोचों तक फैलने से रुकती है।

यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
पारंपरिक अग्निशामक यंत्रों से आगे बढ़कर स्वचालित एवं स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियों को अपनाने से झांसी मंडल ने अग्नि सुरक्षा मानकों को नई ऊँचाई दी है। मंडल की समर्पित मेंटेनेंस टीमें सेंसर और कंट्रोल पैनलों की नियमित जाँच करती हैं, ताकि ये प्रणालियाँ हर समय सक्रिय और तैयार रहें। ये आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएँ  प्रतिदिन हजारों यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here