झांसी। एन एफआईआर के निर्देशानुसार नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भारत बंद के समर्थन में एनसीआरईएस की झांसी मंडल की सभी शाखाओं ने अपने अपने कार्यस्थलों पर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि यह सरकार न सिर्फ मजदूर विरोधी है अपितु किसान विरोधी भी है। देश की अस्सी प्रतिशत आबादी खेती के माध्यम से अपना भरण पोषण करती है और इस सरकार ने गिने चुने बड़े व्यापारी घरानों को विशेष लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किसानों के पेट पर लात मारने वाले काले कानून बनाये। एनसीआरईएस और एनएफआईआर किसान भाईयों के साथ है और किसानों के आंदोलन को किसान विरोधी काले कानूनों के वापस होने तक पूरा समर्थन देने का वादा करते हैं।
प्रशासनिक एवं लेखा शाखा से संजीवन राय के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में, मंडल रेल चिकित्सालय में सरिता दास के साथ, मुख्य शाखा से नीरज दुबे के साथ बबीना में, योगेश के साथ झांसी यार्ड में, अतुल साहू के साथ आर आर आई में, वाणिज्य शाखा से मोहम्मद उमर खान के साथ रेलवे स्टेशन झांसी पर, लाइन शाखा से राजेन्द्र प्रजापति के साथ चिरगांव में, लोको विद्युत शाखा से अनिल शर्मा (बंटू) के साथ संयुक्त कर्मी दल लाबी झांसी पर, विद्युत लोको शेड में बी के सिंह एवं राजेश गुप्ता के साथ , डीजल शेड में सुभाष चंद्र बोस के साथ, वर्कशॉप में इंद्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू एवं संजीव नायक के साथ में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया | इसी प्रकार ग्वालियर, डबरा, दतिया, माताटीला, तालबेहट, ललितपुर,मोहासा, करौंदा, महोबा, बांदा, घाटमपुर, जूही, उरई इत्यादि स्थानों पर भी प्रदर्शन किए गए | उपरोक्त जानकारी मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा ने दी|