झांसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी ने महिलाओं के सम्मान में जिन ऐतिहासिक संकल्पों को कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र में जगह दी है उसे विस्तार पूर्वक जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘‘नारी शक्ति नमन’’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महिला कांग्रेस की बैठक हंसारी में आयोजित की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का संकल्प लिया तथा 27 नवम्बर की महोबा में प्रियंका की रैली में सम्मलित होने की भी सहमति दी।
मुख्य अतिथि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने सभी महिलाओं को कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इसके साथ एक स्वर्णित इतिहास भी बनेगा जिसके तहत भारतीय राजनीति एवं सेवा क्षेत्र में महिलाओं को 40 प्रतिशत की भागेदारी सुनिश्चित होगी। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए इलैक्ट्रिक स्कूटी एवं स्मार्टफोन, महंगी रसोई के लिए साल में 3 मुफ्त सिलैण्डर इत्यादि कुछ ऐसे संकल्प हैं जिन्हें प्रियंका जी ने मीलों की यात्रा कर समाज के हर वर्ग के साथ समय व्यतीत कर अथक परिश्रम से जमीनी स्तर पर तैयार किया है। इसके अलावा उनका निर्देश है कि क्षेत्र की महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याआंे एवं सुझावों को लिखित रूप में संग्रहित किया जाए। जिनके आधार पर महिलाओं के लिए कांग्रेस का संकल्प और अधिक प्रभावी हो सके।
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने कहा कि यदि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से स्पष्ट होता है कि प्रियंका जी के हाथ मजबूत होंगे तो महिलाओं के लिए भी तरक्की के द्वार खुलेंगे। कई सरकार आईं जिन्होंने केवल महिलाओं को गुमराह किया है। पर इतिहास बताता है कि काँग्रेस केवल कहती ही नहीं बल्कि करती भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष इंदिरा रायकवार ने कहा कि महिलाएं मिलकर कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति करेंगीं तथा 27 नवम्बर को महोबा में प्रियंका की रैली के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बुन्देलखण्ड में महिलाओं के संगठन को मजबूती के साथ प्रदर्शित करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मुन्नी देवी अहिरवार ने किया। इस दौरान एआईपीसी झांसी की अध्यक्ष डॉ0 आकांक्षा रिछारिया, सचिव सजनीता परवार, राधिका पारेचा, मुन्नीदेवी अहिरवार, शैलेष कुमार, राशनी वर्मा, नेहा रायकवार, रामसखी, सुमन अहिरवार, मीरा अहिरवार, किरन साहू, तुलसा वर्मा, गीता वर्मा, शाहिदा बेगम, हिना कौशल, चेतना रजक, सूफिया बेगम, मनोरमा शर्मा, अर्चना तिवारी, सलमा, गुड्डी वर्मा, सिमरन खान, लीलावती कुशवाहा, उमा श्रीवास, जयंती देवी, पूनम, जानकी रायकवार सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्त में पार्वती वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।











