झांसी। थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत बिजौली में एक बाग़ में आम के पेड़ पर लटका युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। युवक ने किन कारणों से मौत को गले लगाया स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी माली सालिगराम कुशवाहा का पुत्र गौरव (19) ्नर्सरी में पौधे बेचने का काम करता था। गौरव मंगलवार की रात खाना खा कर बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकल गया। सुबह तक गौरव घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन, उसका पता नहीं चला। बुधवार शाम करीब चार बजे बाग में खेल रहे लड़कों को गौरव का शव मफलर से आम के एक पेड़ से लटका दिखा। शव देखकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने युवक के मानसिक तौर पर परेशान रहने की बात बताई है। उनका कहना था कि घर में वह कई दिनों से गुमसुम रहता था लेकिन, किस वजह से वह परेशान था यह बात परिजन नहीं बता सके। थाना प्रभारी का कहना है आत्महत्या की वजह साफ नहीं है।