झांसी। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, झांसी द्वारा निम्नलिखित कर्मचारियों को संरक्षित रेल संचालन करने, सतर्कता व सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही इन सभी कर्मचारियों को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, झाँसी द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया गया।
पुरस्कृत होने वाले कर्मचारी – जितेन्द्र कुमार कांटेवाला मोंठ, राजकुमार सोनी उप स्टेशन प्रबंधक तालबेहट, संदीप कुमार उप स्टेशन प्रबंधक यमुनासाउथ बैंक, वीरेन्द्र कुमार पटेल कांटेवाला-ए ओहन, एस.के. खोसला लोको पायलट गुड्स झाँसी, कमलेश कुमार सहायक लोको पायलट गुड्स झाँसी, अनूप कुमार सेन लोको पायलट झाँसी, अनुज भार्गव सहायक लोको पायलट झाँसी,  अमित कुमार उप स्टेशन प्रबंधक घाटमपुर,
अरविंद द्विवेदी उप स्टेशन प्रबंधक बबीना, अनिल कुमार कांटेवाला-ए रायरु, सतीश कुमार कांटेवाला-बी ग्वालियर।