महोबा। झांसी मंडल के महोबा स्टेशन पर नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ (ncrks) ने 2 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर कर्मचारी उत्पीड़न और श्रमिक हितों के हनन पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान आरोप लगाया गया कि सहायक मंडल अभियंता ( ADEN ) महोबा जानबुझकर कर्मचारी को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाले काम कर रहे हैं। ट्रांसफर की धमकी देकर कर्मचारियों से पैसा ऐंठने का काम कर रहे हैं। उनको अपने बंगले पर काम करावाते है। जो लोग ऐसा करने से मना करते हैं उनको सहायक मंडल अभियंता तरह-२ से परेशान करते है। टिकट चैकिंग स्टाफ और प्वाइंट्समैन से रोजाना 12 घंटे काम लिया जा रहा है। स्टाफ को उसका प्रोपर सप्ताहिक विश्राम भी नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों को उसका प्रोमोशन और macp देने में लेट लतीफी की जा रही है। अन्यायी अफसरों और सुपरवाइजरों के हौसले बुलंद हैं क्योंकि कुछ चापलूस उनके हर कदम पर उनकी वाहवाही करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव चापलूसी करने, फूलमाला पहनाने से नहीं, गलतियों और अनियमितताओं के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाने से होती है। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन ऐसे मामलों को उठाने से कतराते हैं क्योंकि इससे कुछ स्टाफ के नाराज होने या उनसे बिगाड़ होने का खतरा रहता है। भला बिगाड़ के डर से इमान की बात कौन करे। नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ ncrks ने पूरे मामले को गंभीरता से लेकर मंडल रेल प्रबंधक के नाम इस आशय एक लिखित ज्ञापन को स्टेशन प्रबंधक महोबा को दिया है।