– कड़ी स्पर्धा में उप विजेता व एलगन्ट प्रतियोगी का भी अवार्ड हासिल किया

झांसी। दिल्ली में आयोजित रॉयल मिसेज 2022 प्रतियोगिता का खिताब कड़ी स्पर्धा के बीच वीरांगना लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी की गुंजन ने उपविजेता के साथ एलगन्ट (आकर्षक) प्रतियोगी का भी अवार्ड अपने नाम किया। प्रतियोगिता में वीरांगना लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में उन्हें विशेष सराहना मिली।

झांसी की निवासी गुंजन निगम ने दिल्ली में रायल मिस व मिसेज संस्था द्वारा 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित रॉयल मिसेज इंटरनेशनल 2022 की प्रतियोगिता ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता ने देश के विभिन्न राज्यों से कई प्रतियोगिताओं ने भी भाग लिया था। इस स्पर्धा में प्रतिभागियों को सौंदर्य, बुद्धिमता, व्यक्तित्व, क्षमता का प्रदर्शन के आधार पर आंका गया। महिलाओं को अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

यह प्रतिष्ठित मंच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। झांसी की गुंजन निगम को उपविजेता के साथ एलगन्ट प्रतियोगी का भी अवार्ड मिला। चूंकि वह झांसी का प्रतिनिधित्व रही थी इसलिए विभिन्न पोशाकों के अतिरिक्त उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा भी धारण की थी जिसे दर्शकों काफी सराहा। गुंजन के आज झांसी आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। श्रीमती गुंजन झांसी सीएमएलआर के सीडब्ल्यूएम दीपक निगम की धर्मपत्नी हैं।