झांसी। जुआ व शराब की लत ने परिवार में कलह के चलते एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटनाक्रम से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया है कि झांसी कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर निवासी महेश गौतम (39) पुत्र जालिम सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। वह शराब पीने के साथ ही वह जुआ भी खेलता था। इसके कारण परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार को महेश जुए में 5000 रुपये हार गया था। इससे वह काफी परेशान था। इस दौरान देर शाम शराब पीकर घर वह लौटा तो फिर घर में विवाद हो गया। इसके बाद खाना खाने के बाद सभी सो गए।

इसी दौरान महेश चुपके से उठ कर घर से बाहर निकल गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तब महेश घर पर नहीं था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान घर से कुछ दूर कानपुर रेल लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।