झांसी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 नवंबर को झांसी दौरा है। प्रदेश में दोबारा सरकार बनने के बाद योगी का झांसी में ये दूसरा दौरा होगा। मुख्यमंत्री झांसी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें डेढ़ हजार से अधिक प्रबुद्धजनों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई है।

राजनैतिक गलियारों में निकाय चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी का झांसी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के अलावा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। पैरामेडिकल कॉलेज में सम्मेलन होने की संभावना है।