टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतु गुरु काशी यूनिवर्सिटी भठिंडा पंजाब के लिए रवाना
झांसी। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के आधार पर बुंदेलखंड विश्व विद्यालय की तीरंदाजी(महिला) और (पुरूष)टीम का गठन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉo सूरज पाल सिंह कसाना के द्वारा कर दिया गया है चयनित टीम की सूची निम्नानुसार है :-महिला वर्ग में शिखा सेंगर (एन.एम.वी) शिवानी सिंह (एन.एम.वी) मुस्कान (पी.जी.एम.एम कॉलेज) प्रियंका (एन.वी.एम) और पुरूष वर्ग में रविन्द्र कुमार राय (एन.एम.वी) कृष्कलरा (एन.एम.वी) सोमिल जोशी (एन.एम.वी) इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है टीम मैनेजर डॉ अनिल सूर्यवंशी नियुक्त किए गए l
चयनित टीम को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर मुकेश पांडे , कुलसचिव विनय कुमार सिंह के एवं वित्त अधिकारी वशी मोहम्मद द्वारा शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया गया l कार्यक्रम के दौरान अनुपम राजपूत ,राम कुमार यादव,ओम प्रकाश, श्रीकांत आदि मौजूद रहे l