– अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बुन्देलखण्ड का सर्व प्रथम गौ उपचार अस्पताल के निर्माण की रूप रेखा पर हुई विस्तार से चर्चा
झांसी। गौ, गंगा, गायत्री का संकल्प लिए परम शिरोमणि संरक्षक भामाशाह वरिष्ठ समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी पुनः पहुंचे 1008 सवांलीय पार्श्व नाथ अतिष्य क्षेत्र करगुआं जी मंदिर, मुनि श्री 108 अविचल सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गौ उपचार अस्पताल के नवनिर्माण पर विस्तार से चर्चा की।
परम शिरोमणि संरक्षक बने भामाशाह डॉ. संदीप सरावगी ने आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 अविचल सागर महाराज के समक्ष पहुंचकर उन्हें श्रीफल भेंट कर मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि अविचल सागर महाराज की प्रेरणा से ” दया भावना फाउंडेशन” की महत्ता से दतिया ग्वालियर झांसी हाईवे के मध्य चिरूला टोल नाका पर 20 बीघा जमीन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बुन्देलखण्ड के गौ उपचार अस्पताल के नवनिर्माण पर विस्तार से चर्चा की। परम शिरोमणि भामाशाह डॉ. संदीप सरावगी ने मुनि श्री अविचल सागर महाराज को आश्वस्त कराते हुए कहा की, वह गौ, गंगा, गायत्री की सेवा के लिए वचनबद्ध हैं, गौ उपचार अस्पताल के नवनिर्माण के लिए वह तन, मन धन से समर्पित है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, मानव सेवा, गौ सेवा के लिए समर्पित है। डॉ. संदीप सरावगी ने गौ उपचार अस्पताल के नवनिर्माण में सहयोग के लिए समस्त जनता से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर सनी जैन चैनू (समाजसेवी), धीरू भाई जैन, देवेश जैन (के डी) एवं संघर्ष सेवा समिति से जिलाध्यक्ष अजय राय, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार आदि सदस्य मौजूद रहे।













