झांसी। जनपद के सभी अधीनस्थ सिविल एवं दाण्डिक न्यायालयों का समय प्रत्येक वर्षों में माह-मई एवं जून के लिए प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक किया जाता रहा है। वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ, झांसी से प्राप्त सहमति को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 2023 में भी जनपद के सभी अधीनस्थ सिविल एवं दाण्डिक न्यायालयों का माह-मई एवं जून के लिए समय प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे‌ तक किया गया है, जिसमें ‘टी ब्रेक/लंच/रेसिस’ प्रातः 10.30 बजे से 11.00 बजे तक का रहेगा। दिनांक 01.07.2022 से न्यायालय पूर्व की भाँति प्रातः 10.00 बजे से कार्यरत होंगे। यह आदेश जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद द्वारा दिया गया है।