झांसी। 24 मई को झाँसी मंडल के झाँसी-मानिकपुर रेलखंड पर प्रगतिशील दोहरीकरण परियोजना कार्य के अंतर्गत बेलाताल-कुलपहाड़ रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य का सघन निरीक्षण किया | निरीक्षण का उद्देश्य खंड की संरक्षा सुनिश्चित के साथ दोहरीकरण के चल रहे विकास कार्य का अवलोकन रहा।
संरक्षा निरीक्षण के दौरान श्री आशुतोष ने सर्वप्रथम बेलाताल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बेलाताल में दोहरीकरण के कार्य पर चर्चा की। अर्थ वर्क के साथ अन्य चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसी दौरान स्टेशन परिसर में रेलवे क्वार्टर का भी जायजा लिया और सुधार हेतु निर्देशित किया। स्टेशन और परिसर में साफ सफाई हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

तत्पश्चात मोटर ट्रॉली के माध्यम से प्वाइंट, कर्व, OHE, गेट संख्या 409, 410C, 414 आदि का निरीक्षण किया और ट्रैक किनारे रखे स्क्रैप और अन्य परिसंपत्तियों के प्रॉपर निष्पादन हेतु निर्देशित किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक की गुणवत्ता को सुरक्षित रेल संचालन के लिए अति महत्पूर्ण बताया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बेलाताल से कुलपहाड़ के मध्य चल रहे दोहरीकरण के कार्य को गहनता से देखा। बेलाताल स्टेशन पर पैदल पुल के निर्माण हेतुई आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने दोहरीकरण के कार्य को लेकर ट्रैक, ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री आशुतोष द्वारा बेलाताल स्टेशन एवं कुलपहाड़ स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तृत अवलोकन के साथ-साथ मार्ग में आने वाले पॉइंट्स, जॉइंट्स, गेट, टर्न आउट, कर्व मेजर तथा माइनर ब्रिज का मोटर ट्राली के माध्यम से सघन निरीक्षण किया |

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा पर विशेष जोर दिया तथा दोहरीकरण कार्य के दौरान फेंसिंग जो की वर्क साइट के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है उस पर विशेष अवलोकन कर सख्त दिशानिर्देश जारी किए गए कि इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जानई चाहिए |
मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया , उप मुख्य इंजीनियर(निर्माण) शोभनाथ, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवम् दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(पूर्व) आई पी एस यादव, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण व स्टाफ उपस्थित रहे।