संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का समारोप समारोह, स्वयंसेवकों ने दिखाए करतब

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग का रविवार को आयोजित समारोप कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 20 दिन में वर्ग के दौरान सीखे गए योग, नियुद्ध, घोष, यष्टि, आसन, पद विन्यास व दंड समेत अन्य विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षणार्थियों के कर्तव्यों को देखकर लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीरावतपुरा सरकार ने की।

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने कहा कि जब स्व को छोड़ दिया जाता है तो सब खत्म हो जाता है। स्व जाने पर बल,ओज और वैभव सब खत्म हो जाता है। जिसको अपने स्व पर अभिमान नहीं वह व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है। यही बात स्वयंसेवक को बताई जाती है। मंच पर महानगर संचालक सतीश शरण अग्रवाल उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने कहा अध्यक्ष जो मिले यह सौभाग्य का विषय है। संघ को समझने की अन्य लोगों की इच्छा है। लोग भारत को जानना चाहते हैं और भारत में रहने वाले संघ को जानना चाहते हैं। कहीं भी कोई घटना होती या आकस्मिक संकट आता है। सबसे पहले पहुंचने वाला संघ का कार्यकर्ता होता है। समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करके स्वयंसेवक शाखा में बनता है। संघ को पेपर पढ़ पढ़ कर नहीं समझा जा सकता। यदि संघ को समझना है तो संघ में आना होगा। संघ में व्यायाम सिखाया जाता है लेकिन व्यायामशाला नहीं है। संघ में बैंड सिखाया जाता है लेकिन संघ बैंडसाला नहीं है। सबको लगता है किस देश में परिवर्तन होना चाहिए लेकिन परिवर्तन करेगा कौन ? परिवर्तन करने का दायित्व भी मेरा है। भगवान भी तबतक नहीं आते जबतक उसके भक्तगण सक्रिय नहीं हो जाते। सरकार को क्यों देखते हैं कि सरकार कुछ करेगी सरकार देश के निर्माण का कार्य करें? सरकार के द्वारा किसी देश का निर्माण न कभी हुआ है और न होगा। जहां लाभ होता है सरकार वहां पहुंचती है। हमें राष्ट्र के लिए कुछ करना है और यही बात संघ के अंदर से सिखाई जाती है। मन मस्त फकीरी धारी है समर्पण का भाव संघ शिक्षा वर्ग में सिखाया जाता है। मन मस्त फकीरी धारी हमारी मां तेरी जय जयकार। किसको प्रेरणा स्रोत बनाएं देश को तोड़ने के लिए बाहरी शक्ति कम कर रहीं हैं। सैकड़ों वर्षों तक तमाम संस्कृतियां रही रही लेकिन सभी संस्कृति समाप्त हो गई। सनातन संस्कृति सभी संस्कृतियों को समाहित करती रही। क्योंकि हिंदू संस्कृति सबको लेकर चलती है। प्रामाणिक रहो निर्भय बनो और काम में लग जाओ गीदड़ भभकियों से डर मत जाना चाहे बज्र ही क्यों न गिरे। आज संपूर्ण विश्व भारत की जय जयकार कर रहा है लेकिन देश में ही ऐसी कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो देश को बांटने का काम कर रही हैं। हमने स्वयं जीवन मूल्यों का उपहास किया। जब स्व को छोड़ दिया जाता है तो सब खत्म हो जाता है। स्व जाने पर बल,ओज और वैभव सब खत्म हो जाता है। जिसको अपने स्व पर अभिमान नहीं वह व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है। यही बात स्वयंसेवक को बताई जाती है। दूसरों को दोष देने से काम नहीं चलेगा। इसीलिए हेडगेवार साहब ने संघ की स्थापना की थी। आज वह संघ 2025 में शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। स्वयंसेवक को नीव की ईंट बनकर रहना है। शाखा और वर्ग में यही सिखाया जाता है। देश के लिए समर्पण सिखाया जाता है। आज राम को याद करते हैं उनके त्याग के लिए। भाई हो तो भरत जैसा। देश और धर्म को सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोग ही सच्चे हिन्दू हैं। और ऐसे ही हिन्दू स्वयंसेवक संघ को तैयार करते हैं। संघ भारतभूमि की पूजा ही सिखाता है। अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन वाले स्वार्थ सिद्धि के लिए खड़े लोगों को पहचानने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संघ विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा कर रहे हैं। प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि सबको साथ लेकर चलें। हम नानादेशमुख जी से मिले। आज जो प्रदर्शन किया उसे देख महर्षियों का उपदेश ब्रम्हमुहूर्त में उठने का याद आ गया। संघ समाज को सदैव कुछ न कुछ देते रहता है।

गौरतलब है कि 22 मई से 12 जून तक कानपुर प्रांत के 21 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन भानी देवी गोयल विद्या मंदिर में किया जा रहा है। इस वर्ग में 281 प्रशिक्षणार्थियों समेत शिक्षक व व्यवस्था में लगे कुल करीब 500 लोग सहभागिता कर रहे थे।

इस अवसर पर वर्गाधिकारी विजय अवस्थी, वर्ग कार्यवाह संजय, प्रान्त प्रचारक श्रीराम, सह प्रान्त प्रचारक रमेश, सह प्रान्त कार्यवाह भवानी भीख, सर्व व्यवस्था प्रमुख जय सिंह, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख ओमनारायण, सह वर्ग बौद्धिक प्रमुख अनूप, प्रान्त कार्यवाह अनिल,विभाग प्रचारक डॉ. अखण्ड प्रताप,विभाग संचालक शिव कुमार भार्गव , सह वर्ग कार्यवाह चौधरी धर्मेंद्र, मुख्य वर्ग पालक ओमकार, मुख्य शिक्षक मनीष,सह मुख्य शिक्षक यशवीर, बौद्धिक प्रमुख गौरांग,रमेश,प्रचार प्रमुख अनुपम,विभाग प्रचार प्रमुख मनोज टाटा, महानगर प्रचारक सक्षम,महानगर कार्यवाह मुकुल,सह कार्यवाह जयपाल,ब्रजेन्द्र व जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।