झांसी। झांसी – कानपुर हाईवे पर झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय इंजीनियर को अज्ञात वाहन ने शटक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

दरअसल राजस्थान के कोटा में रहने वाला लगभग 31 वर्षीय इंजीनियर विनोद सेन झांसी जिले में चिरगांव थाना क्षेत्र में स्थित दांगी रिसोर्ट में किराए से रहता था। झांसी वह एक कम्पनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह रिर्सोट के सामने सड़क पार कर रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।

घायलावस्था में उसे झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।