बाजार खरीदारी करने की कहकर ले गये, किया कार में रिश्तों को तार-तार

ग्वालियर मप्र। रिश्ते एक बार फिर कलंकित हुए हैं। मप्र के ग्वालियर में एक विवाहिता के पास रहने वाले 2 मुंहबोले भाईयों ने कार में बंधक बनाकर गैंगरेप कर रिश्तों को कलंकित कर दिया। घटना 5 दिन पूर्व मुरार के बड़ागांव इलाके की है। महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। मुंहबोले भाई बाजार खरीदारी करने की कहकर युवती को साथ ले गये और रास्ते में बंधक बनाकर इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। 5 दिन तक बदनामी के डर से महिला चुप रही। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को मुरार थाना पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर शहर के उपनगर मुरार के तिकोनिया स्थित भोला चौक निवासी 35 वर्षीय विवाहिता महिला अपने 2 बच्चों के साथ यहां रहती है। उसका पति अहमदाबाद गुजरात में नौकरी करता है। महिला पास ही रहने वाले अशोक कुमार और भोलू को भाई मानती है। 5 दिन पूर्व महिला से उसके मुंहबोले भाई अशोक कुमार और गोलू ने कहा है कि उनको अपने परिवार के कुछ लोगों के लिये शॉपिंग करनी है। इसमें वह उसकी मदद कर दे ंतो अच्छा रहेगा। महिला भी विश्वास में मुंहबोले भाईयों के साथ चल दी और बाजार में उन्होंने कुछ खरीदारी की और रास्ते में बंधक बनाकर इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पांच दिन तक बदनामी के डर से महिला चुप रही, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को मुरार थाना पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हाईवे पुल से सुनसान इलाके में कार में किया दुष्कर्म
खरीदारी करने के बाद जब घर वापस चलने की बात हुई तो अशोक और गोलू ने अपने एक परिचित से मिलते हुए चलने को बोला और मुंहबोली बहन को लेकर बड़ागांव हाइवे पहुंचे। बड़ागांव हाइवे पुल से थोड़ा आगे जाने के बाद एक सूनसान इलाके में कार रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मुंहबोले भाइयों की इस नापाक हरकत से बचने के लिए महिला ने बहुत कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने।

बदनामी के डर से चुप रही, आरोपी ब्लैकमेल करने लगे
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बाद तक महिला बदनामी के डर से सहमी रही और चुप रही, लेकिन इस बीच आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। जिस पर उसने हिम्मत कर पति को फोन पर आपबीती सुनाई और उसके बाद मुरार थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामला दर्ज किया है।

इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने मीडिया को बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।