झांसी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सतीश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय व प्रादेशीय स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति मनोनयन कर की।
नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए झांसी से अशोक अग्रवाल काका को राष्ट्रीय जन सम्पर्क अधिकारी, प्रवीण अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, किरण अग्रवाल चौड़ेले को प्रदेश संगठन मंत्री व राजकुमार अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए घोषणा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा मृदुला अग्रवाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।