झांसी। चोरों ने कड़ाके की ठंड के बीच पुलिस गश्त व्यवस्था को बड़ी चुनौती दे दी है। चोरों ने एक ही रात में 5 घरों के ताले चटकाए और नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
मामला जनपद झांसी में मऊरानीपुर थानान्तर्गत कचीर का है। जहां रहने वाले इस्लाम अली हमीरपुर दुकान में लगाया था। सुबह उसे गांव के लोगों ने सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हुए है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की ली।
इसी दौरान गांव के ही सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, मुन्ना लाल सहित अन्य लोग भी पुलिस के पास पहुंच गए। जहां उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर को भी निशाना बनाया। उनके घर से भी चोर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद छानबीन शुरु कर दी है।











