प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक द्वारा फूड सेफ्टी आफिसर झांसी रेलवे अस्पताल एके शुक्ल सम्मानित

0
211

प्रयागराज । 29 मई को सूबेदारगंज प्रयागराज स्थित मुख्यालय में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ राकेश कुमार निगम ने अनिल कुमार शुक्ल फूड सेफ्टी आफिसर झांसी रेलवे अस्पताल को माला पहना कर और उपहार दे कर सम्मानित किया। उन्होंने अनिल कुमार शुक्ल की कर्तव्य निष्ठा और बेदाग रेल सेवा की सराहना करते हुए उन से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर डॉ तूलिका मिश्रा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डी के पोद्दार खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनक सिंह चौहान मुख्य कार्यालय अधीक्षक, आर के बाजपेई, मंडल संगठन मंत्री राजेश कुमार ठाकुरानी आदि उपस्थित थे। सभी ने अनिल कुमार शुक्ल को माला पहना कर स्वागत किया। गौरतलब है कि श्री शुक्ल फूड सेफ्टी आफिसर झांसी रेलवे अस्पताल के पद से 31 मई को सेवा निवृत्त हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here