झांसी। जिले मे कटेरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की चहलकदमी चर्चा में आ गई है। तेंदुए की मौजूदगी देख ग्रामीण दहशत में है और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी।
जनपद झांसी के कटेरा थानान्तर्गत ग्राम रेवन खिरक में रहने वाले ग्रामीणों ने एक तेंदुए की चहलकदमी जंगल की तरफ देखी। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मालूम हो इससे पहले भी कटेरा थानान्तर्गत ग्राम कांडोर में पिछले दिनों तेंदुए को देखा गया था। जिसने तीन लोगो को हमला कर घायल कर दिया था। इसमें वन कर्मी भी घायल हुआ था। तेंदुए को पकड़ने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उसे वन विभाग की टीम पकड़ने में नाकाम रही।
अब रेवन खिरक में तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत के साए में बने हुुए हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह तेंदुआ वही है जो कुछ दिन पूर्व ग्राम कंडोर में देखा गया था।









