#Jhansi एनसीआरएमयू ने मनाया महिला दिवस

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कॉ आईलिन लाल की अध्यक्षता में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन झांसी के रनिंग ब्रांच के कार्यालय में मंडल अध्यक्ष डी के खरे के नेतृत्व व मंडल सचिव अमर सिंह यादव के निर्देशन में महिला सम्मान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ आभा जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेलवे अस्पताल, विशिष्ट अतिथि रश्मि गोतम (SR.DSTE/JHS), पारुल चंदेल (ASTE/CON./JHS), सीमा तिवारी स्टेशन डायरेक्टर एवं डॉक्टर सुनीता तिग्गा ने महिलाओं को अपनी स्वयं की गरिमा का ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवा देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं से प्रेम पूर्व व्यवहार करने की बात कही। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि अपनी तुलना बराबरी पुरुषों से करके स्वयं को छोटा ना समझें। महिला जननी है जो पुरुष को जन्म देती है। वक्ताओं ने महिलाओं से बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया क्योंकि यदि बेटी शिक्षित होगी तो परिवार शिक्षित होगा और परिवार शिक्षित होगा तो समाज और राष्ट्र शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।

मंडल सचिव अमर सिंह यादव ने बताया कि शास्त्रों में कहा गया है की यत्र नार्यस्तु पूज्यंते नमस्ते तंत्र देवता यानी कि जहां नारियों का सम्मान होता है वही सभी देवता विराजते हैं। आज महिलाएं आत्म निर्भर बन गई है हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही है नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। मंडल अध्यक्ष डी के खरे ने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाओं को होने वाली किसी भी समस्याओं के समाधान के लिए एनसीआरएमयू दिन रात तात्पर रहती है !

इस अवसर पर शालिनी अष्थाना , सालिया बेगम, सुमन शिवहरे , चेतना वर्मा, आशा कुशवाहा, ऋतू वर्मा , नीलम कुशवाहा, दीप माधुरी, राधायादाव, वर्ष यादव , राखी, कल्पना राय, स्वेता शर्मा , राधा, वेदप्रिय, शवीना , पारवती , अलका , रिंकी, प्रियंका, शीला देवी, वैष्णवी, दिव्यांशी , शालिनी, प्रगति , भावेश प्रसाद सिंह(मण्डल कार्य अध्यक्ष), निर्मल सिंह संधू(संयुक्त सचिव),सुनील पाल (मण्डल उपाध्यक्ष), राजेश नामदेव , वी पी सिंह (सहायक सचिव), जसवंत सिंह (मण्डल कोषाध्यक्ष), शाखा सचिव जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव द्ववेदी, रोहित शर्मा , राजेंद्र यादव , बृजमोहन सिंह , शाखा अध्यक्ष संजीवन राय , एस डी मंसूरी , अनुरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन कॉम अनीता सहनी ने किया।