झांसी। कानपुर हाईवे पर झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार से ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना क्रम में दोनों की मौत हो गई।

मंगलवार की रात्रि में जनपद झांसी में चिरगांव थानान्तर्गत ग्राम बरल के पास झांसी- कानपुर हाईव पर बाइक सवार दो व्यक्ति झांसी से अपने घर जा रहे थे। तभी बरल के पास तेज गति से जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर कर तड़पने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक झांसी जनपद के ग्राम भरोसा के रहने वाले बताए जा रहे है। जिसमें एक का नाम 50 वर्षीय पुष्पेन्द्र और दूसरे का नाम करीब 40 वर्षीय सतेन्द्र बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।