सपा को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी भाजपा में शामिल

झांसी। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सपा के दिग्गज नेता ने सात वर्ष बाद पाला बदल कर राजनीति महकमे में हलचल मचा दी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। अंदरखाने इसकी पूर्व से ही संभावना थी।

दरअसल, शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह लखनऊ पहुंचे और सपा का दामन छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। श्याम सुंदर सिंह को भाजपा के डिप्टी सीएम प्रदेश मंत्री, जलशक्ति मंत्री ने भाजपा की शपथ दिलाते हुए उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई। श्याम सुंदर सपा के कद्दावर नेता माने जाते है। उनके भाजपा में जाने से समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान होने का अंदेशा बताया जा रहा है।

श्यामसुंदर सिंह यादव पहले भी भाजपा में रहे हैं। मगर 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। अब करीब सात साल बाद भाजपा में उनकी वापसी हो गई है। देखना है कि श्याम सुन्दर की वापसी क्या गुल खिलाती है।