Oplus_0

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि चरखारी रोड (सीआरसी) स्टेशन को ‘डी’ क्लास स्टेशन से ‘बी’ में परिवर्तित करने के साथ महोबा (एमबीए) – कुलपहाड़ (केएलएआर) स्टेशनों (21.44 किमी) के बीच दोहरीकरण के संबंध में एनआई कार्य झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – महोबा रेल खंड पर कुलपहाड़ स्टेशन और महोबा स्टेशन पर ईआई (इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग ) की कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा, कार्य के कारण गाड़ियों. सञ्चालन में परिवर्तन किया गया है जिसका विवरण निम्न लिखित है :-
निरस्त गाड़ी
1. गाड़ी संख्या-01809/01810 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांदा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से 07.06.24 से 09.06.24 तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या-01821 /01822 महोबा – खजुराहो – महोबा अपने प्रारंभिक स्टेशन से 07.06.24 से 09.06.24 तक निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – प्रयागराज अपने प्रारंभिक स्टेशन से 09.06.24 को निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या-11802 प्रयागराज – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अपने प्रारंभिक स्टेशन से 10.06.24 को निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या-01815 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- मानिकपुर मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से 09.06.24 को निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या-01816 मानिकपुर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से 10.06.24 को निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन .
1. गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर से खजुराहो दिनांक 08.06.24 को अपने निर्धारित मार्ग वीरांगना लक्षीबाई झांसी महोबा खजुराहो के स्थान पर वीरांगना लक्षीबाई झांसी ललितपुर खजुराहो मार्ग से संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो से उदयपुर दिनांक 09.06.24 को अपने निर्धारित मार्ग खजुराहो महोबा वीरांगना लक्षीबाई झांसी के स्थान पर खजुराहो ललितपुर वीरांगना लक्षीबाई झांसी मार्ग से संचालित होगी।

रेगुलेट गाडियां
1. गाड़ी संख्या- 01809 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांदा मेमू 03.06.24 और 06.06.24 को 90 मिनट रेगुलेट की जायेगी.
2. गाड़ी संख्या -12189 जबलपुर – निजामुद्दीन 08.06.24 और 09.06.24 को 50 मिनट रेगुलेट की जायेगी.
3. गाड़ी संख्या -11108 बनारस – ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 08.06.24 को 15 मिनट रेगुलेट की जायेगी.
4. गाड़ी संख्या -11107 ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 08.06.24 और 09.06.240 को 15 मिनट रेगुलेट की जायेगी.
5. गाड़ी संख्या -12448 निजामुद्दीन मानिकपुर उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 08.06.24 और 09.06.240को 50 मिनट रेगुलेट की जायेगी।