झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यस्ततम जेल चोराहा पर नव नर्मित यात्री प्रतीक्षालय पुलिस बूथ का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी डॉ. ओपी सिंह द्वारा किया गया। इस बूथ का इनर व्हील क्लब वीरांगना संस्था द्वारा जन सुविधा हेतु निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर नगर निगम रामतीर्थ सिंघल, पुलिस अधीक्षकनगर श्रीप्रकाश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह परिहार, यातायात प्रभारी आरके सिंह व संस्था की पदाधिकारी उपसिथत रहीं।