झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि रागौल-भरवा सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक स्टेशनों (27.72 किमी) के बीच दोहरीकरण एवं इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का रद्दीकरण किया गया था, परिचालन बाधाओं के कारण गाड़ियों के रद्दीकरण अवधि में विस्तार किया गया है जिसका विवरण निम्न है |
गाड़ियों का रद्दीकरण का विस्तारीकरण
 गाड़ी संख्या 01802 कानपुर –मानिकपुर मेमो ट्रेन को 14.07.2024 से 17.07.2024 के मध्य कुल (04 फेरे) के लिए रद्द किया गया था ,परिचालन बाधाओं के कारण उक्त गाड़ी के रद्दीकरण अवधि का विस्तार किया जा रहा है अब यह गाड़ी 22.07.2024 तक रद्द रहेगी |

 गाड़ी संख्या 01801 मानिकपुर-कानपुर मेमो ट्रेन 14.07.2024 से 17.07.2024 के मध्य (04 फेरे) निरस्त किया गया था , उक्त गाड़ी के रद्दीकरण अवधि का विस्तार किया जा रहा है अब यह गाड़ी 22.07.2024 तक रद्द रहेगी |उक्त गाड़ी के रद्दीकरण अवधि का विस्तार किया जा रहा है अब यह गाड़ी दिनांक 22.07.2024 तक रद्द रहेगी |