झांसी । डॉक्टर आदित्य कुमार साहू को भारतीय बौद्ध संघ का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। डॉ आदित्य सहित अन्य पदाधिकारियों को 10 नवंबर को दोपहर 1 बजे स्टेशन रोड पर होटल K 3 में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण कराई जाएगी। भारतीय बौद्ध संघ जिले के तत्वावधान में विशाल कार्यक्रम महिला मोर्चा जिला एवं जिला भारतीय बौद्ध संघ संयुक्त रूप से कर रहा है। इसमें राकेश जायसवाल राष्ट्रीय मंत्री भारतीय बौद्ध संघ, अर्पित सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय बौद्ध संघ आदि मौजूद रहेंगे।
इस दौरान जिले में नियुक्त पदाधिकारी गण एवं सदस्य लोगों की नियुक्ति पत्र का वितरण होगा और साथ में दिवाली मिलन भी होगा। इस कार्यक्रम की संयोजक
रीता ओझा जिला महामंत्री महिला मोर्चा भारतीय बौद्ध संघ हैं।











