झांसी। बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के आह्वान पर झांसी सर्किट हाऊस में हुई जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दल एवं गैर राजनैतिक संस्थाओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें अखण्ड बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने पर सर्व सम्मति से फैसला लिया गया।

बैठक में कहा गया कि देश में प्रारम्भ होने जा रहे डीलिमिटेशन के साथ बुंदेलखंड राज्य के साथ अन्य राज्यों के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होने जा रहा है। सांसदों एवं विधायकों की संख्या इतनी ज्यादा हो जायेगी जिस कारण राज्य बनना अनिवार्य हो जायेगा।
वायरल हो रहे मैसेज के अनुसार केंद्र सरकार प्रयागराज को राजधानी बनाते हुए कानपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, फतेहपुर और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर पृथक राज्य बनाने की मंशा रखती है। ऐसा हो जाने पर हम बुंदेलियों की स्तिथि बद से बत्तर हो जायेगी।
हम सब को मिलकर इसका जोरदार विरोध करना चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश से झांसी, बांदा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश से सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, दतिया व लहार, पिछोर, करेरा, चंदेरी, गंज बासोदा, कटनी एवं चित्रकूट तहसीले शामिल कर अखण्ड बुंदेलखंड ही चाहिए इससे कमतर और कुछ नही।

इस दौरान नेताओं ने कोर कमेटी बनाकर अखंड बुंदेलखंड के सभी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों की बैठक ओरछा में बुलाकर सभी को राजनैतिक स्तर से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयास करवाया जायेगा।
बैठक को विभिन्न राजनैतिक दलों की और से पूर्व मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन, सदर विधायक रवि शर्मा, एम. एल. सी बाबू लाल तिवारी, पूर्व एम.एल.सी. श्याम सुन्दर यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी, बुंदेलखंड क्रांति दल अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के महामंत्री दिनेश भार्गव, किसान रक्षा पार्टी अध्यक्ष गौरी शंकर बिदुआ, विनोद अवस्थी अध्यक्ष हिंदू जागरण, महेंद्र शर्मा अध्यक्ष बुंदेलखंड किसान मोर्चा, अरशद खान अध्यक्ष आप, ग्यादीन कुशवाहा नगर अध्यक्ष आप, भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी अध्यक्ष पंकज रावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र परिछा ,बी एस.पी. से उत्कर्ष, सत्येन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष हेल्पिंग हैंड सोसायटी, बुंदेलखंड एकीकरण परिषद अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता , गोलू ठाकुर अध्यक्ष कुली एसोसिएशन, सुयोग्य संजय शर्मा अध्यक्ष बुंदेलखंड राज्य निर्माण सेना, अशोक सोनी अध्यक्ष लोक जन शक्ति पार्टी, गिरजा शंकर राय प्रदेश सचिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वारीसन, अमित यादव समाज वादी पार्टी, मनोज कुमार अध्यक्ष महिला कल्याण, शरीफ अहमद अध्यक्ष ए.आई.एम.ई एम, भारत सिंह यादव अध्यक्ष बुंदेलखंड क्रांति सेना,आदि ने सम्बोधित करते हुए अखण्ड बुन्देलखण्ड राज्य बनवाए जाने पर बल दिया।

बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा की ओर से मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, हमीदा अंजुम, कुंवर बहादुर आदिम हनीफ खान, अनिल रायकवार, प्रदीप झा, पंकज मिश्रा, संतोष द्विवेदी बंटी मुन्ना शफीक, नरेश वर्मा, विकास पुरी, रामजी पारीछा, ब्रजेश राय, अरुण रायकवार, विजय रायकवार , शंकर रायकवार, रघुनाथ परिछा, राजपाल सिंह बुंदेला, अनिल रिछारिया आदि उपस्थित रहें।