झांसी। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की पदाधिकारी परिचय बैठक में केंद्रीय संगठन महामंत्री अंचल अरजरिया ने बताया कि 26 जनवरी को शाम 4:00 बजे से बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के लिए झांसी में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें बुंदेलखंड राज्य के विषय में जानकारी रखने वाले व्यक्ति प्रतिभाग करेंगे और मार्गदर्शन देंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें बुंदेलखंड की संस्कृति, कला, साहित्य, संगीत, व्यंजन, नदियां, सीमाएं आदि विषय पर विषय विशेषज्ञ जानकारी देंगे ताकि इस बुंदेलखंड राज्य निर्माण की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और एक जनता का आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जब बुंदेलखंड की भौगोलिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि विषयों की सभी पदाधिकारी को जानकारी होगी तभी वह बुंदेलखंड के बारे में तथ्य परक जानकारी को जनता के बीच में रख पाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना से लेकर अब तक मोर्चा के कार्यों की विस्तार में विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय कोषाध्यक्ष डा जिज्ञासा ने युवा शक्ति और मातृशक्ति को राज्य की लड़ाई से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ बी बी आर्य, जीसी लाल, संतोष खरेला, जोगिंदर सिंह, अजय रावत, राम गोविंद तिवारी, अरविंद बादल, अनिल पाठक, हरी बाबू रैकवार, डॉ वंदना कुशवाहा, ज्योति श्रीवास, डॉ दीक्षित, रवी कांकने एडवोकेट, निशकांत द्विवेदी, हेमंत दीक्षित, मनोज कुशवाहा, अखिलेश त्रिपाठी, राहुल नेवरिया, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे‌