Oplus_16908288

झांसी। झांसी रेल मंडल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयपालन (पंक्चुअलिटी) के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 17 अगस्त को मंडल की ट्रेन समयपालन प्रतिशत 95.80% रही, जो कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों तथा कोविड-19 के बाद की अवधि में अब तक की सबसे उच्च उपलब्धि है। इससे पूर्व सर्वश्रेष्ठ समयपालन 95.10% मार्च 15  को दर्ज की गई थी।

विशेष उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को भी मंडल का समयपालन 93.05% रहा। इस दौरान झाँसी मंडल ने 91% एवं 89% की रोलिंग ब्लॉक दक्षता भी दर्ज की, जो परिचालन की दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धि है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे मंडल इसी प्रकार की उपलब्धि निरंतर जारी रखे।