झांसी। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य हेतु प्लेटफार्म संख्या-2 को 10 सितंबर से 04 अक्टूबर तक कुल 25 दिनों के लिए ब्लॉक रखा जाएगा। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
इस ब्लॉक अवधि में ट्रेन संख्या 19812 (इटावा-कोटा एक्सप्रेस) का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा। यह ट्रेन 09.09.2025 से 03.10.2025 तक इटावा से चलकर सोगरिया (SGAC) तक ही जाएगी। सोगरिया से कोटा तक का सफर आंशिक रूप से रद्द रहेगा।













