Oplus_16908288

झांसी। रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की सुविधा संचालित विशेष ट्रेन के सञ्चालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 01925 हड़पसर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 01925 हड़पसर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन 25.09.25 से 27.11.25 तक हर गुरुवार को चलेगी।

यह गाड़ी हड़पसर से गुरुवार को 15.30 बजे चलकर दौंड कॉर्ड लाइन (16:28/16:30 बजे), अहमदनगर (17:28/17.30 बजे), कोपरगांव (19:08/19:10 बजे), मनमाड (20:35/20:40 बजे), भुसावल (22:55/23:00 बजे), खंडवा(00:42/00:45 बजे), इटारसी(02:55/03:00 बजे), नर्मदापुरम(03:18/03:20 बजे), रानी कमलापति (04:40/04:50 बजे), विदिशा(05:30/05:32 बजे), बीना (07:33/07:35 बजे), ललितपुर (08:30/08:32 बजे) ठहराव लेते हुए शुक्रवार को 10.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी।