युवा अपने करियर के साथ-साथ अपनी दिनचर्या सूर्योदय के पहले शुरू करें : विधायक रवि शर्मा
झांसी। एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड ड्रीम्स के तत्वावधान में न्यू एक्जीबिशन सेंटर में रन एंड जुंबा कार्यक्रम में रनिंग जुंबा एवं अनेक एक्टिविटी शामिल रहीं, सभी ने गर्मजोशी के साथ जुंबा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गेस्ट ऑफ ऑनर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय पहारिया ने हरी झंडी दिखा कर किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने रनिंग में शामिल होकर 2.1 किलोमीटर की रनिंग कंप्लीट की, इसके साथ ही मुंबई से आए कोरियोग्राफर की टीम ने जुंबा का कार्यक्रम करवाया।
जुंबा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ विजय पहारिया ने युवाओं के साथ गर्म जोशी के साथ जुंबा किया। इस दौरान विधायक रवि शर्मा ने अर्ली टू बेड अर्ली टू राइज की कविता सुनाते हुए कि कहा युवाओं को अपने करियर के साथ-साथ अपनी दिनचर्या सूर्योदय के पहले शुरू करके अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखना चाहिए और अपने समय के अनुसार योग जिम या जुंबा इत्यादि शारीरिक एक्टिविटी करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ.विजय पहारिया ने कहा कि युवा पीढ़ी इस देश का भविष्य है और जीवन में कुछ भी करने के लिए सबसे पहले शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। कार्यक्रम की आयोजन मोनिका जोशी ने किया। संचालन अंजली सिंह ने किया। कार्यक्रम समन्वयक आर्यमन सेठ ने बताया कि वे इस कार्यक्रम की तैयारी पिछली कई महीनों से कर रहे थे और भविष्य में ऐसे ही प्रोग्राम आयोजित करते रहेंगे।













