• शीर्षक साहित्य परिषद व झांसी मीडिया क्लब का कवि सम्मेलन
    झांसी। बुन्देलखंड के प्रसिद्द महादेव बलखंडेश्वर धाम सैंयर की पहाड़ी पर शीर्षक साहित्य परिषद व झांसी मीडिया क्लब के सयुंक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन महामंडलेश्वर श्री श्री 108 नागा महाराज आंनद गिरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विजौली पार्षद आदर्श गुप्ता व विशिष्ट अतिथि बिजौली चौकी प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया, भरत सिंह रावत (उपाध्यक्ष शीर्षक साहित्य परिषद )भोपाल, डा.आफताव आलम ( वेलफेयर अधिकारी), झांसी मीडिया क्लव के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, दीपक अग्रवाल भेल व ग्राम प्रधान सैंयर कामता प्रसाद यादव रहे। अध्यक्षता दिनेश विरथरे (अध्यक्ष शीर्षक साहित्य परिषद) भोपाल ने की।
    कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ से आई कवियत्री मोनिका मनू की वाणी वंदना से हुआ तत्पश्चात प्रतापगढ़ से आऐ शायर अविनाश अंजान ने अपनी गजलों से तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया, कार्यक्रम में जब्बार शारिव, विनोद झांस्वी, डा. मकीन सिद्दीकी, जाबिर गुल टीकमगढ़, सगीर अहमद, नीरज सचान, मोहन लाल सोनी, हास्य कवि सत्यप्रकाश सत्य, वैभव दुबे, आरिफ अली मोदहा ने अपनी कविताओं और गजलों से कार्यक्रम को उंचा मुकाम दिया, दिनेश बिरथरे भोपाल ने शब्द श्री द्वारा संचालित शीर्षक साहित्य परिषद के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब तक शीर्षक साहित्य परिषद ने हजार से भी अधिक नवोदित कवियों को मंच पर लाने का काम किया। उन्होंने अपने काव्य पाठ से भरपूर तालिया वजवाई, शीर्षक साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष भरत सिंह रावत ने तिरंगा की कविता सुनाकर जोश का संचार किया। कार्यक्रम में वलखंडेश्वर धाम के महंत श्री श्री 108 नागा बाबा आनंद गिरी महाराज, अंजनी गिरी महाराज, कामता प्रसाद यादव, राजकुमार यादव (राजू) पहलवान, अखिल भारतीय मानस प्रवक्ता श्री ज्ञान दास रामायणी, अभिषेक भदोरिया, आजाद सिंह यादव, सुरेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्तिथ रहे। कवि सम्मेलन का संचालन आजाद अंजान ने एवं आभार कामता प्रसाद यादव ने व्यक्त किया।