भोपाल (मप्र)। ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कस महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभ्रा मरकुस ने प्रीति शर्मा को मध्य प्रदेश विंग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। अशोकनगर जिले के ग्राम बरखेड़ा छज्जू की निवासी प्रीति शर्मा ने कहा कि वह सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित रहेंगीं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य जन सेवा करना है, उन्हेें जो जिम्मेदारी दी है वह सच्ची श्रद्धा एवं कांग्रेस पार्टी के साथ ईमानदारी निष्ठा के साथ करेंगीं। इस दौरान प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर प्रीति शर्मा को नीलम बड़ौदा महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव, शाहवर आलम प्रदेश महासचिव प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी भोपाल, ओमप्रकाश संगरिया प्रदेश अध्यक्ष, रामशरण सिंह राणा प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस, गौरव शर्मा प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस, प्रमोद गोस्वामी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, विकास पाठक जौनपुर वाराणसी, मुख्तार सिंह सिद्धू ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी ऑल इंडिया राजीव गांधी युवा मंच, कृष्ण कुमार मंडलोई एडवोकेट भोपाल ने बधायी दी।