सिक कोच की कपलिंग फंसने से केरला एक्सप्रेस 37 मिनट खड़ी रही
झांसी। गत दिवस गाड़ी संख्या 02199 बांद्रा स्पेशल का एक कोच सिक हो जाने पर उसे झांसी स्टेशन पर अलग किए जाने के दौरान कपलिंग फंस गई। इसके कारण गाड़ी संख्या 12625 केरला एक्सप्रेस A Cabin पर रोकना पड़ा। इससे केरला एक्सप्रेस का 37 मिनट डिटेंशन हुआ।
दरअसल, गाड़ी संख्या 02199 बांद्रा स्पेशल जिसका गुरुवार को 16:50 पर प्रस्थान होना था तथा 8:00 बजे तक पिट लाइन पर प्लेसमेंट दिया जाना था का इंजन से 20th कोच LWS SICK घोषित कर दिया गया।
इस सिक कोच को अलग करने के लिए इसकी शंटिंग की जा रही थी। इस दौरान कपलिंग फंस जाने के कारण गाड़ी संख्या 12625 केरला एक्सप्रेस A Cabin पर 7:25 पर रोक दी गई। कोच के हटने के बाद लाइन क्लियर होने पर केरला एक्सप्रेस को 7:50 पर चला कर प्लेटफार्म पर 8:02 पर ली गई तथा 8:07 पर केरला एक्सप्रेस का प्रस्थान किया गया, इस प्रकार केरला एक्सप्रेस का 37 मिनट झांसी स्टेशन पर डिटेंशन हुआ।














