• देर रात्रि तक चली गणना, दिन भर चला बधाईयों का दौर
    झांसी। जिला अधिवक्ता संघ झांसी के समस्त पदों पर वर्ष २०१९ की कार्यकारिणी हेतु ३१ अगस्त को सम्पन्न हुये मतदान की मतगणना १ सितम्बर को रात्रि १ बजे तक एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जयदेव झाम्ब व सदस्यगण श्रीराम शरण निगम, श्रीप्रकाश नारायण द्विवेदी, रघुवीर शरण बाजपेयी व सुधीर कुमार सक्सेना जिला अधिवक्ता संघ झांसी की देखरेख में हुई।
    इस चुनाव में संघ के अध्यक्ष के पद पर प्रत्याशी रमेश कुमार यादव ने ७२३ मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की जबकि दूसरे नम्बर पर अरूण श्रीवास्तव रहे। अरुण को ४८२ मत मिल सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा ४७५ मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि शिवकेश दुबे ३५३ मत प्राप्त कर दूसरे नम्बर पर रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार रावत ने ८५५ मत प्राप्त कर विजय हासिल की उनके प्रतिद्वन्दी अनुज चन्द्र श्रीवास्तव को ६११ मत प्राप्त हुये। महामंत्री/सचिव के पद पर प्रणय श्रीवास्तव ने ४५२ मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी छोटेलाल वर्मा से ५ मतों से विजय प्राप्त की। छोटेलाल वर्मा को ४४७ मत प्राप्त हुये। कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी अभिनंदन कुमार प्रजापति को ६८१ मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि उनके प्रतिद्वन्दी रामजी श्रीवास्तव को ३९०, अशोक कुमार पटैरिया को ३७०, राधा आचार्य ६९ मत प्राप्त हुये। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर महेन्द्र कुमार जोशी ६९७ मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि एस कुमार पटेल ४२२ मत प्राप्त कर दूसरे नम्बर पर रहे। संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर लक्ष्मी नारायण प्रजापति ४०४ मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि प्रतिद्वन्दी रमाकांत दुबे ३९० मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर शिरोमणि जैन को ४१८ मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि चन्द्रकुमार उपाध्याय ३१४ मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
    वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर नरेन्द्र कुमार वैद्य ६५८, जयप्रकाश नामदेव ५६३, नरेन्द्र कुमार खरे ५५४, अनिल कुमार साहू ५१७, बृजेन्द्र राय ४७३, रमेशचन्द्र राजपूत ४२६ को विजय घोषित किया गया। कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर अमित बबेले ७७६, अभय ब्रह्मचारी ७४२, सत्यप्रकाश त्रिपाठी ५९३, दीपक कुमार यादव ५७२, निर्मला चौरसिया ५६१, आशीष कुमार ५१६ को विजय घोषित किया गया। इस चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारीगण घनश्याम सिंह तोमर, रामकिशोर राय, राघव किशोर तिवारी, विशाल कुमार, विवेक कुमार, रंगनाथ मिश्रा, योगेन्द्र जाट, विनोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार तिवारी, हरी सिंह, अवधेश कुमार रिछारिया, शिववीर सिंह पाल, संतोष सिंह कुशवाहा, अनिल प्रताप सिंह पटेल, शिवकांत शर्मा, विनय त्रिपाठी, मोहम्मद रवीश, नरेन्द्र अग्रवाल, साधना पटेल, जयदेवी साहू, किरन, प्रीति चतुर्वेदी, बुद्घप्रिय सिद्घार्थ, द्रगनारायण दुबे उर्फ दीपू, अजय प्रजापति, विशाल भल्ला, रविकांत शर्मा, बसंत कुमार, प्रवीण झा, सांकेत गुप्ता, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अहम भूमिका अदा की।