मेडिकल कॉलेज आउट सोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता प्रधानाचार्य से मिले 

0
35

झांसी। मेडिकल कॉलेज मे हड़ताल कर रहे आऊट सोर्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह यादव एवं पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र, कांग्रेस पार्टी राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डाक्टर सुधीर कुमार से वार्ता की इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डाक्टर सचिन माहौल से मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि मेडीकल कॉलेज में पुराने आऊट सोर्स कर्मचारी जो चौदह पन्द्रह साल से मेडिकल कालेज में बार्ड व्याय, सफाई कर्मचारी को साढे आठ हजार रूपये मासिक वेतन मिल रहा है और जो एक दो साल पहले के आऊट सोर्स कर्मचारी को साढ़े बारह हजार रूपये मासिक वेतन मिल रहा है यह भेदभाव क्यो किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह यादव एवं पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र, कांग्रेस पार्टी राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट को प्रधानाचार्य डाक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त समस्या के निदान के लिए लखनऊ में फोन पर एमडी से बात करके उक्त समस्या की जानकारी दी गई है। समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी हैं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डाक्टर सचिन माहौर भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here